✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking : झारखंड में बड़ा सड़क हादसा, पटना से देवघर जा रही तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, मौके पर तीन लोगों की मौत  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:52:04 AM

जमुई(JAMUI): चकाई देवघर मुख्य मार्ग के अंडीडीह मोड़ के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बाउंड्री वॉल से टकरा गई, इस हादसे में  कार सवार तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए.वहीं जानकारी के बाद चंद्रमंडीह थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और कार  को जेसीबी की मदद से सीधा करते हुए उसके अंदर फंसे तीनो युवकों के शव को बाहर निकाला. 

हादसे की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है

 तीनों मृतक पटना जिले के गोरीया टोला के रहने वाले अमन  कुमार ,संतोष कुमार और जमुई के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत खादीग्राम निवासी डॉक्टर रामप्रसाद यादव के पुत्र पप्पु यादव के मित्र और संबंधी हैं. बताया जा रहा है कि सभी देवघर पूजा करने जा रहे थे. इधर घटना की जानकारी मृतक के पास से मिले मोबाइल के जरिए चंद्रमंडीह थाने की पुलिस के द्वारा उसके परिजनों को दी गई.जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है 

वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए चंद्रमंडीह थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण  कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 3:30 बजे के करीब एक तेज रफ्तार कर सड़क किनारे बाउंड्री वॉल से टकराते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. जिसमें तीन युवक बैठे थे. जिसे स्थानीय लोगो की मदद से  बाहर निकाला गया,लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी. तीनों मृतक पटना जिले के रहने वाले बताए जा रहे है. फिलहाल उनके परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी गई है. जानकारी मिलते ही परिजन पटना रवाना हो चुके है.शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है.  

Tags:road accidentroad accident in bihar todayroad accident in jamui todayroad accident news biharroad accident news jamuithree people died in accidentthree people died in accident biharthree people died in accident in jamuiThree people going from Patna to Deoghar diedbiharbihar newsbihar news todayjamuijamui newsjamui news todayChakai NewsChakai - Deoghar road

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.