☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: साहिबगंज के बरहेट में बड़ा रेल हादसा, दो लोको पायलट की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Breaking: साहिबगंज के बरहेट में बड़ा रेल हादसा, दो लोको पायलट की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

साहिबगंज: जिले के बरहेट थाना क्षेत्र पर स्तिथ फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर फिर एक बार बड़ा हादसा हुआ है. आपको बता दें कि फरक्का की ओर से आ रही खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी,जबकि ललमटिया की ओर से जा रही है कोयला लदे थ्रूपास मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दिया. इससे मालगाड़ी में आग लग गई. इस ट्रैक (एमजीआर) का इस्तेमाल फरक्का एनटीपीसी (पश्चिम बंगाल) से ललमटिया (गोड्डा) के बीच सिर्फ कोयला ढुलाई के लिए होता है.

वहीं इस हादसे में दो ड्राईवर की दर्दनाक मौत हो गई है.जबकि चार से पांच रेलकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि सभी घायलों का इलाज फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है. यह घटना अहले सुबह 3: 30 बजे की बताई जा रही है. इधर घटना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँचकर एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट: गोविन्द ठाकुर 

Published at:01 Apr 2025 04:00 AM (IST)
Tags:Jharkhand newsSahibganj newsरेल हादसाMajor railway accidentrailway accident in Barhet of Sahibganjदो मालगाड़ी में टक्करसाहिबगंज में रेल हादसाBreaking newsSahibganj breaking news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.