✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: धनबाद के प्रभातम मॉल में बड़ा विवाद टला, एक तरफ सांसद समर्थक थे तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे, जानिए पूरा मामला 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:30:18 AM

धनबाद: धनबाद के धैया में शुक्रवार की देर रात बड़ा बवाल होते होते टल गया. यह सब हुआ प्रभातम मॉल में. सूचना के अनुसार गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर विवाद शुरू हुआ और बढ़ते बढ़ते बहुत आगे तक बढ़ गया. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. भीड़ को देखते हुए कई थानों की पुलिस को घटनास्थल पर बुला लिया गया था. एक तरफ सांसद ढुल्लू महतो के समर्थक प्रेम महतो थे तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे थे. दोनों में गाड़ी को आगे पीछे करने के लिए विवाद शुरू हुआ. जो बड़ा विवाद का रूप ले लिया. कांग्रेस नेता के बेटे ने अपने कुछ निजी बॉडीगार्ड को बुला लिया तो सांसद के समर्थक भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी अपने आदमियों को बुला लिया. मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप किया. उसके बाद मामला सलटा ,तब पुलिस ने चैन की सांस ली.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो

Tags:Dhanbad newsJharkhand newsMajor controversy averted at Dhanbad's Prabhatam MallDhanbad's Prabhatam MallCongress leader Ranvijay Singh's

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.