✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोअर बाजार थाना क्षेत्र से दो ट्रक प्रतिबंधित मांस बरामद

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:29:06 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु मांस जब्त किया. इस दौरान पुलिस ने मांस से लदे दो ट्रकों, एक बड़ा और एक छोटे ट्रक को मौके से जब्त कर लिया. 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि लोअर बाजार इलाके में अवैध रूप से प्रतिबंधित मांस की खेप लाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और मौके से मांस बरामद कर लिया.

फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुट गई है. जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रतिबंधित मांस की आपूर्ति कहां से और किसके माध्यम से की जा रही थी. अधिकारियों के मुताबिक, पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच तेज कर दी गई है.

झारखंड में गोवंश वध पर प्रतिबंध
राज्य में वर्ष 2005 से “झारखंड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम” लागू है, जिसके तहत गोवंश की हत्या और उसके मांस के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध है. इस कानून के लागू होने के बाद डोरंडा और कांटाटोली की वधशालाएं बंद कर दी गई थीं. हालांकि, स्थानीय सूत्रों का कहना है कि गुदड़ी बाजार और आजाद बस्ती इलाके में यह अवैध कारोबार अब भी गुपचुप तरीके से जारी है.

Tags:ranchiranchi updatebig newsbreaking newsviral newslatest newsBREAKINGnews updateBanned meat recovered from two trucksBanned meatbeefbanned beefbeef in ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.