✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, राजस्व उप-निरीक्षक और बिचौलिया घूस लेते हुए गिरफ्तार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:47:01 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सख्त कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद अंचल कार्यालय के एक राजस्व उप-निरीक्षक और एक बिचौलिये को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जमीन के दाखिल-खारिज के बदले अवैध रकम की मांग से जुड़े मामले में की गई. मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी लक्ष्मी कुमारी वर्णवाल के नाम पर मौजा मोतीलेदा स्थित जमीन के दाखिल-खारिज के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था. जब वह इस संबंध में अंचल अधिकारी से मिले, तो उन्हें पंचायत स्तर के कर्मचारी से संपर्क करने को कहा गया. आरोप है कि संबंधित कर्मचारी ने दाखिल-खारिज कराने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की. शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं थे, इसलिए उन्होंने धनबाद स्थित एसीबी कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई. इसके बाद गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए एसीबी ने बेंगाबाद अंचल कार्यालय से राजस्व उप-निरीक्षक सुरेंद्र यादव और एक दलाल मुकेश कुमार को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. एसीबी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट-दिनेश

Tags:BREAKINGMajor action by the ACB iacbgiridih newsrevenue sub-inspectorarrested while accepting a bribe.bribe

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.