✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING:सरायकेला में बड़ा हादसा, मिट्टी से बना कच्चा धंसने से एक ही परिवार के 10 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:25:47 AM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत डांडू गांव में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हुआ है.जहा मिट्टी से बना एक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसमे एक ही परिवार के 10 लोग मलबे में दब गए. इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया और गांव में मातम का माहौल है.

सात घायलों की स्थिति को गंभीर

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.ताज़ा जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सात घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया.

अधिकारियों ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने पर राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी मलाय कुमार, झामुमो के केंद्रीय सदस्य बिसु हेंब्रम और गोविंदपुर पंचायत के मुखिया सोनराम टुडू घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने हादसे की विस्तृत जानकारी ली और प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

भारी बारिश से दहशत

गांववालों का कहना है कि लगातार हो रही भारी बारिश से कच्चे मकान कमजोर हो चुके है. डांडू गांव का यह मकान भी बारिश का दबाव झेल नहीं पाया और भरभराकर गिर गया. ग्रामीणों को आशंका है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो और भी कच्चे मकान गिर सकते है.डांडू गांव की इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्रामीण इलाकों में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है.

रिपोर्ट वीरेंद्र मंडल

Tags:saraikela news todaybreaking news todayseraikela news todaysaraikela ka newssaraikela newsbreaking newssaraikela news updatesjharkhand saraikela firing newssaraikela news livebihar breaking newsbreaking news jharkhandjharkhand breaking newssaraikela news aaj kasaraikela hindi newssaraikela kharsawan newsjharkhand breaking news aaj kasaraikela latest newsbreaking news livechandil saraikela newstrain accident breaking newsjharkhand breaking news livebreaking news in englishTrending newsViral newsJharkhandSaraikela kharsawan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.