✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: शादी के 12 दिन बाद उजड़ गई जिंदगी, रांची में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 2:32:07 PM

रांची(RANCHI): जिले के निजाम नगर में 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.

बताते चले की युवक अचानक हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया. करंट का झटका इतना तेज था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला. देखते ही देखते युवक तार से बुरी तरह चिपक गया और उसका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया.

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी. इसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद की गई, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके. घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घनी आबादी वाले निजाम नगर इलाके में हाईटेंशन तार काफी नीचे से गुजर रही हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है. लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण एक युवक की जान चली गई.

घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखा गया. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इलाके में गुजर रही हाईटेंशन तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. बता दें कि युवक की शादी 25 अप्रैल को हुई थी. वही परिवार वाले को उचित मुआवजा देने की भी मांग कर रहे है. साथ ही लोग इस घटना को बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही मान रहे हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

 

Tags:RanchiRanchi news updateRanchi breakingRanchi news]Ranchi updateRanchi High Tension Wire Accident11000 Volt Wire Accident RanchiElectric Shock DeathRanchi Hindpiri Accident NewsHigh Voltage Wire IncidentNewly Married Man Dies

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.