✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING - गृह सचिव के भरोसे के बाद रंगदारी के खिलाफ कृष्णा अग्रवाल के सत्याग्रह आंदोलन पर फिलहाल विराम

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:25:08 PM

 धनबाद(DHANBAD) | धनबाद में रंगदारी के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे भाजपा से इस्तीफा दिए कृष्णा  अग्रवाल का सत्याग्रह आंदोलन   शुक्रवार को खत्म हो गया .  लेकिन कहा गया कि सत्याग्रह खत्म हुआ है, आंदोलन को  अभी केवल विराम दिया गया है.  पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस के वरीय नेता अशोक कुमार सिंह ने सत्याग्रह आंदोलन पर फिलहाल  विराम की घोषणा की.  जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय आज धनबाद पहुंचे.  वह सत्याग्रह स्थल गाँधी सेवा सदन पर  गए.  फिर गृह सचिव से सामूहिक रूप से आंदोलन कर रहे और उनके समर्थन में बैठे लोगों से मोबाइल पर बात कराई , गृह सचिव ने कहा कि धनबाद के लोगों की भावनाओं के वह साथ है.  धनबाद के लोगों की सुरक्षा के लिए बहुत कुछ किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा. 

गृह सचिव ने दिया भरोसा ,तब ख़त्म हुआ सत्याग्रह 

 गृह सचिव ने भरोसा दिया है कि चाहे प्रिंस खान के प्रत्यार्पण  के लिए सीबीआई को लिखना हो या केंद्र सरकार को, इस पर प्रयास किए जाएंगे.  जरूरत पड़ी तो धनबाद के लिए एक अलग से टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा.  जिसका काम सिर्फ अपराधियों पर नियंत्रण करना होगा.  गृह सचिव के आश्वासन के बाद सत्याग्रह आंदोलन को विराम दे दिया गया है.  साथ ही  कहा गया है कि दो दिनों के बाद आंदोलनकारी और उनके समर्थक बैठेंगे और फिर सरकार से मिले आश्वासन पर विचार करेंगे.  

दो दिनों बाद फिर बैठेंगे आंदोलनकारी 

अगर संतोषजनक कार्रवाई सामने नहीं आई तो फिर आंदोलन पर विचार किया जा सकता है.  कृष्णा  अग्रवाल लगातार रंगदारी की घटनाओं के विरोध में धनबाद जिला भाजपा पर सवाल खड़ा करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.  उनका कहना था कि कारोबारी भाजपा के वोटर हैं, ऐसे में भाजपा अपने कर्तव्यों से विमुख होती दिख रही है.  इस्तीफा देने के बाद उन्होंने  30 नवंबर से सत्याग्रह आंदोलन की घोषणा की थी और गुरुवार से उन्होंने सत्याग्रह शुरू भी किया था. जिसपर आज विधायक सरयू राय की मौजूदगी में विराम लगा.  

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadandolansatyagrahwirambharosa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.