✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: 61 दिन बाद सकुशल मिला कन्हैया, रांची पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:49:33 AM

रांची (RANCHI): रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को पुलिस ने कोडरमा से सुरक्षित बरामद कर लिया है. कन्हैया 22 नवंबर की शाम ओरमांझी इलाके से अचानक लापता हो गया था. बच्चे की तलाश के लिए रांची पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) सात राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही थी.

सूत्रों के अनुसार, रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कन्हैया को कोडरमा में कहीं छिपाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. पूरे अभियान की निगरानी स्वयं एसएसपी राकेश रंजन कर रहे थे.

22 नवंबर से था लापता

ओरमांझी निवासी कन्हैया कुमार 22 नवंबर 2025 की शाम से लापता था. कन्हैया की मां के मुताबिक, वह उस दिन ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित एसएस प्लस-टू उच्च विद्यालय के पास बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने गया था. खेल खत्म होने के बाद वह कुच्चू रोड स्थित ममता मार्केट के पास पहुंचा, जहां उसकी मां सड़क किनारे फुचका बेचती हैं.

मां ने बताया कि दुकान पर आने के बाद कन्हैया ने खुद चाट बनाकर खाया और उन्हें भी खिलाया. इसके बाद उसने थोड़ी देर में लौटने की बात कही, लेकिन फिर वापस नहीं आया. इसके बाद से परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा हुआ था.

परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है. कन्हैया का बड़ा भाई कृष्णा कुमार 19 वर्ष का है, जिसकी एक किडनी खराब है. छोटी बहन शिवानी कुमारी है. पिता अर्जुन साव शारीरिक रूप से अक्षम हैं. कक्षा तीन में पढ़ने वाला कन्हैया ही शाम के समय मां की फुचका दुकान में हाथ बंटाता था.

अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह पर भी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि हाल ही में रांची पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह बच्चों के अपहरण के बाद उनसे भीख मंगवाने, मानव तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल था.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी तदाशा मिश्रा और सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क को तोड़ा और अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में विरोधी खेरवार, एंथोनी खेरवार, प्रमोद कुमार, आशिक गोप, राज रवानी, नव खेरवार, सोनी कुमारी, चांदनी देवी, सीता देवी, दिनू भुइयां, संन्यासी खेरवार, मालिन देवी, बेबी देवी, सोनिया देवी और उपैया खेरवार के नाम शामिल हैं.

Tags:Breaking newsKanhaiyaRanchi police61daysRecovedRanchi breaking newsKoderma police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.