✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय को मिली उम्रकैद की सजा, 164 दिनों बाद आया फैसला

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:25:13 PM

टीएनपी डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर केस में 164 दिन के बाद आखिरकार आरोपी को सजा सुना दी गई है. सियालदह कोर्ट ने आज 20 जनवरी को आरोपी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई है. सजा सुनाते हुए सियालदह कोर्ट ने कहा कि, यह ‘रेयर ऑफ रेयरेस्ट’ मामला नहीं है. इसलिए आरोपी को मौत की सजा नहीं दी सकती है.

वहीं, सजा सुनाने से पहले आज कोर्ट ने दोषी संजय को अपनी बात रखने का मौका दिया था. इस दौरान संजय ने कोर्ट से कहा कि, वह निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है. मुख्य आरोपी कोई और है.’

बता दें कि, 8-9 अगस्त 2024 की रात आरजी कर हॉस्पिटल के ट्रेनी डॉक्टर का रेप कर मर्डर किया गया था. अस्पताल के सेमीनार हॉल में डॉक्टर की लाश 9 अगस्त को मिली थी. जिसके बाद मामले की जांच कर रही पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था.

इस मामले को कलकत्ता हाई कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को जांच के लिए सौंप दिया था. जिसके बाद मामले की जांच कर रही CBI द्वारा सारे सबूत नष्ट करने के कथित प्रयासों के लिए हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के अधिकारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, बाद में घोष और मंडल को जमानत पर रिहा कर दिया गया. वहीं, CBI ने इस मामले में कोर्ट से आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है.

Tags:Kolkata Doctor Rape CaseDoctor Rape-Murder HorrorKolkata Rape & Murder HorrorSanjay RoyRG Kar Caserg kar case verdictrg kar case court hearingSanjoy Roy convictedrg kar case latest newsrg kar case statusRG Kar Murder Caseकोलकाता डॉक्टर रेप केसडॉक्टर रेप-मर्डर हॉररकोलकाता रेप और मर्डर हॉररसंजय रॉयआरजी कर केसआरजी कर केस का फैसलाआरजी कर केस कोर्ट में सुनवाईसंजय रॉय दोषी करारआरजी कर केस ताजा खबरआरजी कर केस की स्थितिआरजी कर मर्डर केसकोलकाताआरजी कर रेप केससंजय रॉय दोषीकोलकाता रेप केसकोलकाता मर्डर रेप मामलाRG Kar Hospital CaseRG Kar Hospital Case HearingRG Kar Hospital Case Hearing updatesrg kar hospital latest newsr g kar hospitalrg kar hospital case verdictrg kar hospitalrg kar hospital news todayrg kar hospital caser g kar hospital casekolkata medical hospitalr g kar hospital newsrg kar hospital case in supreme courtkolkata hospital newsrg kar medical college and hospitalkolkata hospital caserg kar hospital updatesrg kar hospital rape and murder caseआरजी कर अस्पतालआरजी कर अस्पताल मामले का फैसलाआरजी कर अस्पतालआरजी कर अस्पताल समाचार आजआरजी कर अस्पताल मामलाकोलकाता मेडिकल अस्पतालआरजी कर अस्पताल समाचारसुप्रीम कोर्ट में आरजी कर अस्पताल मामलाकोलकाता अस्पताल समाचारआरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालकोलकाता अस्पताल मामलाआरजी कर अस्पताल अपडेटआरजी कर अस्पताल बलात्कार और हत्या मामला

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.