✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: गिरिडीह में सीमेंट लोड ट्रक ने मासूम समेत चार लोगों को रौंदा, चारों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाया आग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:07:49 AM

गिरिडीह : गिरिडीह में सीमेंट लोड ट्रक ने चार साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया. इसके बाद ट्रक को लेकर भागने के चक्कर में तीन और लोगों को कुचल लिया. इससे गुस्साए लोगों ने ट्रक में जमुआ थाना इलाके के मिर्जागंज सूर्य मंदिर के पास आग लगा दिया.  और रोड जाम कर वही बैठ गए.

पहले ट्रक चालक जिले के देवरी और हीरोडीह थाना के सीमावर्ती इलाके के मंडरो गांव में तिसरी थाना इलाके के बेलवाना गांव निवासी शाहबाज अंसारी के चार साल के बेटे को कुचल कर फरार होने लगा. इस दौरान फरार होने के क्रम में ही ट्रक ने देवरी थाना इलाके के गांव में दो और लोगों को टक्कर मारा, और फरार हो गया. लेकिन जब ग्रामीणों ने उसका पीछा करना शुरू किया और ट्रक को मिर्जागंज के समीप सूर्य मंदिर के पास रोका, तो ट्रक चालक भगाने के क्रम में एक और व्यक्ति को कुचल कर ट्रक सूर्य मंदिर के पास खड़ा कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार घटना में मासूम समेत चार लोगों के मौत की बात सामने आई है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह 

Tags:Jharkhand newsGiridih newsRoad accidentRoad accident in GiridihGiridih policeFire in trucktruck crushed four people in Giridih

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.