✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते नप गए आवास सहायक, निगरानी की टीम में रंगेहाथों दबोचा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:07:06 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक तरफ सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है. वहीं दूसरी तरफ सरकार के अधिकारी घूस लेने की हरकत से बाज नहीं आ रहें है. ताजा मामला बिहार के अरवल जिले से सामने आया है, जहां करपी से रिश्वतखोर आवास सहायक को घूस लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि आवास सहायक 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए हैं. इस गिरफ्तारी के बाद से पूरे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा कि आरोपी सुनील कुमार सुमन पुरैना पंचायत में पदस्थापित है. जानकारी के अनुसार रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के बालागढ़ गांव निवासी भूषण कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि आवास योजना के तहत सहायता राशि जारी करने के एवज में सुनील कुमार सुमन 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है. शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और रिश्वत लेते ही सुनील कुमार सुमन को धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सर्किट हाउस ले जाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कई अन्य बिचौलियों के नाम बताए जो लाभुकों से अवैध वसूली में मदद करते थे.

Tags:bribeHousing assistantआवास सहायकनिगरानी10 thousand rupeesbribesurveillance team

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.