✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: रांची के खेलगांव में भीषण सड़क हादसा, सरला बिरला स्कूल की बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर मौत, एक घायल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:46:21 AM

रांची (RANCHI) : बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आ रही है. खेलगांव में शुक्रवार की सुबह करीब पौने सात बजे सरला बिरला स्कूल की बस और एक स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पर सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और खेलगांव के पास अचानक स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद छात्रा स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ी और बस उसे कुचलते हुए निकल गई. बता दें कि सुबह के समय में छात्रा अपने छोटे भाई को स्कूटी में बैठा कर मंदिर पूजा करने जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया. टक्कर होने के बाद पीछे बैठा छोटा भाई रोड के दूसरी तरफ फेंका गया, जिससे उसकी जान बच गई. बस का चक्का हेलमेट पहनी छात्रा के सिर पर चढ़ गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बच्ची के पिता का नाम श्याम है और वह लालपुर के डिस्टलरी बाजार में मछली बेचने का कार्य करते हैं. वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. खेलगांव थाना प्रभारी लोगों को समझाने में लगे है.

रिपोर्ट-समीर

 

Tags:ranchi newsranchi breaking newsroad accidentaccident newsKhelgaonbus of Sarla Birla SchoolHorrific road accidentdied on the spotone injured

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.