✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: धनबाद में भारी बारिश की चेतावनी, बुधवार को सभी सरकारी व निजी विद्यालय के क्लास के.जी. से 8 तक रहेंगे बंद 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:49:05 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले में संचालित सभी  सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से वर्ग 08 तक की कक्षाएँ आज यानी 18 मई को बंद रहेंगी.

इस संबंध में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद  आदित्य रंजन ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, झारखण्ड राँची के विशेष बुलेटिन द्वारा झारखण्ड में दिनांक 17.06.2025 से 21.06.2025 के लिए भारी बारिश से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है. विशेष बुलेटिन के माध्यम से दिनांक 18.06.2025 को भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में रेड जोन की श्रेणी में धनबाद जिला को चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.

इसके आलोक में धनबाद जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग के.जी. से वर्ग 08 तक की कक्षाएँ दिनांक 18.06.2025 को बंद रहेंगी. आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय / संस्थान के आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई के भागी होंगे.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsHeavy rainHeavy rain warning in DhanbadToday school closed in Dhanbad due to rainSchool closed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.