✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लातेहार में तेज रफ्तार का कहर, हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 6:43:20 PM

लातेहार(LATEHAR): से एक दुखद खबर सामने आ रही है. दर्दनाक सड़क हादसा में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई, मृतक की पहचान राधे उरांव के रूप में की गई है. घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, राधे उरांव अपनी बाइक से तुबेद से सरना स्थल सबानो की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. युवक की मौत से आक्रोशित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाइवा को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

 

Tags:Latehar road accidentBike rider killed in road accidentLateharroad accidentLatehar breakingaccident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.