✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: नक्सली संगठन के नाम पर लेवी वसूलने वाले गिरोह का खुलासा, सरायकेला पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:20:50 AM

सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला खरसांवा जिला एसपी मुकेश कुमार लुनायत द्वारा गठित एसआईटी ने पांच कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं.पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों में अविनाश हांसदा उर्फ जितेन हांसदा, धर्मेंद्र लागुरी उर्फ कलुआ डॉन, सुभाष दोराई उर्फ समाधान, अविनाश कुमार सिंहदेव उर्फ अंशु सिंहदेव और राजकुमार जोंको शामिल है.सभी पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं.पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और एक गोली, मोबाइल फोन, कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम पर लेटर हेड पर्चा, 6 मोबाइल फोन, एक बाइक और एक सिम बरामद किया है.

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने दी जानकारी

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में हत्या, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट जैसे गंभीर आरोपों में जेल जा चुके हैं,उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड अविनाश हांसदा उर्फ जितेन हांसदा है.इनका नक्सलियों के साथ सांठ- गांठ है या नहीं इसकी जांच की जा रही है.इनके द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:naxaliteNaxalite organization exposedtrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaysaraikelasaraikela newssaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.