✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING -धनबाद एसएसपी कार्यालय परिसर में स्थित धनबाद थाना के अहाते में भड़की आग ,पहुंचे तीन दमकल 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:03:53 PM

धनबाद(DHANBAD) | एसएसपी कार्यालय परिसर  में स्थित धनबाद थाना परिसर में बुधवार की शाम 6 बजे के बाद आग भड़क  गई.  यह आग थाना  परिसर के एक कमरे में लगी.  थाना परिसर में ही एसएसपी सहित पुलिस के अन्य बड़े अधिकारियों के कार्यालय है.  आग लगने के बाद तो अफरा तफरी मच गई. आग  की लपटे ऊंची ऊंची उठ रही थी. पुलिस अधिकारियों की सांसें   फुल  रही थी.  थाना परिसर से 100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है.  बगल में ही डीआरएम कार्यालय है.  तत्काल आग लगने  की सूचना दमकल विभाग को दी गई. 

तीन दमकलों ने आग पर पाया काबू 

 ताबड़तोड़ एक के बाद एक तीन दमकल पहुंचे. आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया.  तीन दमकलों को आग बुझाने में आधे घंटे का वक्त लग गया. आग  कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चला है.  लेकिन आग  की लपटे  जितनी ऊंची उठ रही थी, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वहां कागज या अतिरिक्त कोई सामान जमा कर रखा गया था. जब्त एक वाहन  के भी जलने की सूचना है.  आग लगने की सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे.  तीन दमकल  गाड़ियों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है.  अब आग लगने के कारणों  को ढूंढा जा रहा है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadSSPThanaparisarfiredamkal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.