✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: बाघमारा में बन्द चानक में भड़की भयानक आग, निकल रहा जहरीला धुआं, आग की लपटें और काले धुएं छू रहे आसमान

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 9:02:15 AM

धनबाद (DHNABAD) : बाघमारा के बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत लकड़का 8 नंबर बन्द चानक में आचनक भयानक आग भड़क गया है. बन्द चानक कतरी नदी किनारे स्थित है. आग लपटे और काले धुएं का गुब्बार काफी ऊंची उठ रही है. आस पास घनी आबादी है. आग भड़कने से लोगो मे दहशत का माहौल हो गया है. इन दिनों भूमिगत खदान से उठता जहरीला धुआं ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. क्षेत्र में लगातार धुआं निकलने से आसपास का इलाका धुंध और दुर्गंध से भर गया है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से भूमिगत कोयला परतों में आग सुलग रही है, जिससे काला घना धुआं निकल रहा है. स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि घरों में धुआं भर जाने से बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है.

भूमिगत आग को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा गम्भीरता नही बरतने से लोगों में नाराजगी है. बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. अगर आग का दायरा बढ़ा, तो नदी किनारे बसा पूरा इलाका खतरे में पड़ सकता है. ग्रामीण बीसीसीएल अधिकारियों और जिला प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कर आग धुआं पर नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

 

 

Tags:dhanbad breakin newsdhanbad newsFire breaksBCCL Area-4villagers panic

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.