✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking : हत्या के 24 घंटे के अंदर एनकाउंटर, बिल्डर हत्याकांड का मुख्य शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 22, 2026, 9:10:38 AM

राँची में चर्चित बिल्डर हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है. बुधवार की सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास राँची पुलिस और शूटर सत्यम पाठक के बीच आमना-सामना हुआ, जो जल्द ही मुठभेड़ में बदल गया.

पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में की गई फायरिंग के दौरान सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया. तत्पश्चात पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है.

गौरतलब है कि मंगलवार को पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के पास 29 वर्षीय जमीन कारोबारी और बिल्डर भार्गव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि भार्गव सिंह मंदिर में पूजा कर लौट रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे अपराधी ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

इस सनसनीखेज हत्याकांड में शूटर के रूप में सत्यम पाठक का नाम सामने आया था, जबकि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड विजय टेटे बताया जा रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर ही उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

सत्यम पाठक का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है. वह पहले भी हटिया-दुर्वा क्षेत्र में एक पार्षद की हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है और लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मास्टरमाइंड विजय टेटे की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है. 

Tags:Ranchi BreakingRanchi NewsEncounter in ranchiBulider murder caseSatyam pathak criminalPolice encounter in ranchiJharkhand NewsJharkhand BreakingBuilder Bhargav Murder case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.