✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी और सोरेन परिवार के CA समेत कई लोगों से ईडी कर रही पूछताछ, सभी पहुंचे ईडी कार्यालय   

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:11:54 PM

रांची(RANCHI): ईडी कार्यालय में कई लोगों से पूछताछ शुरू हो गयी है. इसमें सोरेन परिवार के CA जयशंकर जयपुरियार, जेल अधीक्षक हामिद अख्तर, CM के सुरक्षा प्रभारी पहुंच गए है.

अमित अग्रवाल के हस्ताक्षर मामले में जेल अधीक्षक से पूछताछ

जेल अधीक्षक से अमित अग्रवाल के वकालतनामा में 9 तारीख के बजाय 12 तारीख को किये हस्ताक्षर मामले में जवाब मांगी जा रही है. आखिर जब 12 तारीख को अमित अग्रवाल ईडी की रिमांड पर थे, तब वह कैसे हस्ताक्षर कर सकते हैं. यह मामला हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद सामने आया, जिसके बाद ईडी ने मंगलवार देर शाम जेल अधीक्षक को नोटिस भेजा था.

प्रेम प्रकाश के पास मिले हथियार के बारे में मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी से पूछताछ

वहीं मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी को प्रेम-प्रकाश के आवास से दो AK-47 बरामद मामले में पूछताछ चल रही है. बता दे कि प्रेम प्रकाश के शिलोदय अपार्टमेंट हरमू में 27 अगस्त को हुई छापेमारी में दो AK-47 मिला था. जिसके बाद बताया गया कि ये AK-47 रांची पुलिस का है. फिर ईडी की जांच में पता चला कि ये हथियार जिन दो जवानों के थे, वे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थे. ईडी इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है कि आखिर मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात जवानों का हथियार वहां कैसे पहुंचा.

सोरेन परिवार के CA से पूछताछ

इसके अलावा आज सोरेन परिवार और झामुमो के CA जयशंकर जयपुरियार को भी ईडी दफ्तर बुलाया गया है. ईडी ने जयशंकर जयपुरियार के आवास पर पिछले महीने छापेमारी किया था. जिसमे कई लोगों से जुड़े दस्तावेज और शेल कंपनी के पेपर मिले थे.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.