✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: अवैध खनन में दो और मोहरों को ED ने किया गिरफ्तार, पंकज मिश्रा के करीबी होने का दावा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:23:10 AM

रांची(RANCHI): अवैध खनन मामले में ED की कार्रवाई तेज है. साहिबगंज में पहाड़ को काट कर बिक्री करने वाले एक एक उस शख्स को सलाखों के पीछे भेजने में लागि है जिसमें उनकी भूमिका है.इसी कड़ी में बरहरवा के भगवान भगत  और साहिबगंज के ट्विंकल भगत को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर अवैध खनन का आरोप है.ईडी की कार्रवाई के बाद भी मुंडली पहाड़ पर दोनों ने अवैध खनन का काम जोर शोर से कर रहे थे.जिसकी सूचना पर ईडी ने कार्रवाई किया है. बता दे कि गुरुवार को ही पत्थर कारोबारी कृष्ण कुमार साहा को गिरफ्तार किया है.कृष्ण से फिलहाल ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी है. अब भगवान और ट्विनकल को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.              

बताया जा रहा है कि दोनों शुरू से ही पंकज मिश्रा के साथ मिल कर अवैध खनन का काम कर रहे है. दोनों के रिश्ते पंकज मिश्रा से काफी बेहतर है. पंकज मिश्रा अवैध खनन मामले में ही जेल में बंद है.अब कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ करेगी. इस पूछताछ में कई नाम सामने आसकते है. जिस तरह से साहिबगंज में अवैध खनन का खेल जारी है उसे रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है, अब एक साल से ED अवैध खनन के सभी मोहरे को सलाखों के पीछे भेजने में लगी है.          

Tags:BREAKING EDJHARKHAND EDED RAIDILLIGAL MINGSAHIBGANJED ARREST TWO MAFIASTONE MAFIA

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.