✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: डॉक्टर अशोक कुमार पांडा होंगे सेल के नए सीएमडी, लोक उद्यम चयन परिषद ने की अनुशंसा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 28, 2026, 5:22:42 PM

धनबाद(DHANBAD): स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड(सेल ) के नए सीएमडी  डॉक्टर अशोक कुमार पांडा होंगे।  फिलहाल वह सेल में निर्देशक( वित्त एवं लेखा) के पद पर कार्यरत है.  शनिवार को लोक उद्यम चयन परिषद् पब्लिक ने ऑन लाइन  साक्षात्कार लिया और अशोक कुमार पांडा के नाम की अनुशंसा की.  अब इससे  संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी और उसके बाद डॉक्टर अशोक कुमार पांडा सेल के सीएमडी  बन जाएंगे। 

 लोक उद्यम चयन परिषद अनुशंसा से  संबंधित संचिका को सरकार के पास भेजेगी.  और उसके बाद वहां से अनुमति मिलने के बाद अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.  सेल के नए सीएमडी अशोक कुमार पंडा का सफर 17 अगस्त 1992 में सेल से शुरू हुआ.  राउरकेला स्टील प्लांट के सीईओ सचिवालय में कार्यरत रहे. 

 कारपोरेट आफिस में लंबे समय तक कार्य का अनुभव है.  साल 2021 में दिल्ली कारपोरेट आफिस से भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम फाइनेंस बनकर आये. यहीं प्रमोशन मिला और 15 जून 2022 को ईडी फाइनेंस बने.  इसके बाद अप्रैल 2025 में सेल के डायरेक्टर फाइनेंस बने.  इनका रिटायरमेंट 31 दिसंबर 2029 में है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadJharkhandSailCMD. Ashok Kumar Pandanew CMD of SAILPublic Enterprises Selection Board

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.