✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: चतरा में अपराधियों का कोहराम,  ट्रक मालिक को बीच बाजार मारी गोली

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 9, 2026, 12:23:09 PM

रांची(RANCHI): चतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां के पिपरवार थाना क्षेत्र अशोका परियोजना के पास ट्रक मालिक को अपराधियों ने गोली मार दी है.जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घायल अवस्था में उन्हे चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफ़र किया गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है कि अशोका परियोजना गोलचक्कर के पास बासुदेव गोप खड़े थे. इसी बीच बाइक सवार नकाब पोश दो अपराधी पहुंचे और सीधे गोली चला दी. और भाग निकले. एक गोली बसुदेव के पीठ में लगी है. फिलहाल इस घटना के इलाके में दहशत का माहौल बना है. बसुदेव ट्रक के मालिक है. ऐसे में पूरी घटना रंगदारी को लेकर अंजाम दी जा सकती है. हलाकी इस मामले में अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी है. अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए चेकिंग अभियान की शुरुआत की है. साथ ही सभी बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया गया है. जिससे अपराधी भाग ना पाए. पूरे घटना की जांच की जा रही है. CCTV कैमरे खंगाले जा रहे है.जिससे अपराधियों की पहचान हो सके.                        

Tags:Chatra NewsChatra UpdateChatra BreakingPiparwar newsBasudeo gopeFyring in chatraChatra news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.