✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : JBKSS के अध्यक्ष जयराम महतो को अग्रिम जमानत देने से सिविल कोर्ट ने किया इनकार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:10:51 AM

रांची (RANCHI): जेबीकेएसएस के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दिलीय चुनाव लड़ने वाले जयराम महतो की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल आज रांची के सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. यह सुनवाई रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट ने जयराम महतो को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. बता दें कि इससे पहले 10 जून को सरकार और बचाव पक्ष की ओर से इस मामले में सुनवाई हुई थी. जहां कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. जिसके बाद आज कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है.

विधानसभा घेराव करने के मामले में की गई थी प्राथमिकी दर्ज

बता दें कि साल 2022 में विधानसभा का घेराव करने के मामले में जयराम महतो के खिलाफ नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद 1 मई को नगड़ी थाना की पुलिस जयराम महतो को गिरफ्तार करने बोकारो पहुंची थी. इस दौरान जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने बोकारो समाहरणालय पहुंचे थे. लेकिन पुलिस जयराम महतो को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी. जिसके बाद जयराम महतो ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी. जिस पर आज कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. अब कोर्ट के फैसले के बाद जेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो को करारा झटका लगा है.

 

 

Tags:jharkhand newshindi newsjharkhand news todaytop newsbreaking newstoday jharkhand newsjharkhandjharkhand today newsnews jharkhandlatest newsnewsjharkhand breaking newsranchi newslatest news jharkhandjbkssjairam mahato newsjairam mahato latest newsjairam mahato trending newsCivil court refuses to grant anticipatory bail to JBKSS president Jairam Mahato

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.