✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING : बोकारो में रील बनाने के चक्कर में बड़ा हादसा, सात युवकों की टोली पहुंची थी प्रतिबंधित क्षेत्र में, फिर देखिए क्या हुआ !

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 29, 2026, 8:21:34 PM

धनबाद(DHANBAD): रील बनाने के चक्कर में रविवार के अपराह्न बोकारो में बड़ा हादसा हो गया. एक युवक की जान चली गई.जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. बताया गया है कि रविवार की शाम करीब 4:00 बजे बोकारो रेलवे क्षेत्र के  यार्ड में सात दोस्त वीडियो शूट करने पहुंचे थे. वह सभी प्रतिबंधित क्षेत्र में चले गए और वहां खड़े रेलवे के खाली तेल टैंकर पर चढ़कर शूटिंग करने लगे.

इसी दौरान एक युवक  ट्रैक्शन के हाई वोल्टेज तार के नजदीक चला गया और वह करंट की चपेट में आ गया. उसे झुलसता देख उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी पहुंचा. लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई ,जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद तो अफरातफरी मच गई.

 घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और वह घायलों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

दरअसल सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए और व्यूज एकत्रित करने के लिए खतरनाक से खतरनाक स्टंट युवक कर रहे हैं. लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, बावजूद यह  रुक नहीं रहा है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्योरों  

Tags:dhanbad newsBokaro NewsBokaro UpdateJharkhand NewsDhanbad PoliceDhanbad BokaroBokaro Breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.