✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: धनबाद में रेलवे कर्मचारी का शव तालाब से बरामद, इलाके में सनसनी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:41:15 AM

धनबाद (DHANBAD) : रेलवे कर्मचारी बिरबल का शव लोकों टैंक स्थित पप्पू तालाब से बरामद किया गया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिरबल को शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर नशे की हालत में रहता था. आस-पास के लोगों ने बताया कि देर रात शौच के लिए बाहर जाने के बाद बिरबल तालाब में उतर गया. बताया जा रहा है कि नशे की हालत में होने के कारण वह तालाब से बाहर नहीं निकल सका. इसके बाद से वह लापता हो गया था.

परिजनों ने कल से बिरबल के नहीं मिलने पर आज सुबह धनबाद थाना में उसके लापता होने की सूचना दी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि पप्पू तालाब में एक युवक का शव मिला है. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया. परिजनों ने शव की पहचान बिरबल के रूप में की. शव देखते ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad breaking newsdhanbad newsdead bodyrailway employeerecovered from a pondcausing a sensation in the area

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.