✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: कैमूर में विजलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई, भगवानपुर थाने से दो दरोगा को घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:48:58 AM

कैमूर (KAIMUR) :  बिहार के कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानपुर थाने के दो दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दारोगा लकी आनंद और राशिद कमाल दोनों भगवानपुर थाने में ही पदस्थापित हैं.

कमालपुर गांव निवासी चांदनी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पति पर एक मामला था जिसको लेकर दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा मुझे धमकाया बार-बार मुझे डराया और धमकाया जा रहा था. ₹40000 की रिश्वत मांगी जा रही थी. रिश्वत मांगने के बाद मैंने इसकी शिकायत पटना निगरानी विभाग से की. उसके बाद पटना निगरानी विभाग भगवानपुर थाने पहुंचा और निगरानी की टीम ने दोनों दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

विजलेंस डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह भगवानपुर थाने से दो दारोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. भगवानपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें ये लोग ₹40000 की रिश्वत ले रहे थे. हमें शिकायत मिली थी जिस पर हमने कार्रवाई करते हुए दोनों को रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. निगरानी टीम ने कार्रवाई की है. पूछताछ के बाद इन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

Tags:Big action by the vigilance teambihar newskaimur newsvigilance teamtwo inspectorsBhagwanpur police stationcaughttaking bribe

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.