✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING बैंक मोड़ गोलीकांड : घर वाले जानते थे कि वह ट्रेनिंग कर रहा है, लेकिन कर रहा था डकैती

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:41:46 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बैंक मोड़ में आज पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अपराधी कहीं और का नहीं बल्कि वह भूली (धनबाद) के बी ब्लॉक का रहने वाला था.  जैसी कि सूचना है पुलिस की टीम ने आज उसकी तस्वीर लेकर उसके घरवालों से मुलाकात की.  घरवालों ने उसकी तस्वीर देख कर पहचान लिया कि वह उन्हीं लोगों का भाई है.  उसका परिवार मूल रूप से  बिहार के आरा के कोइलवर का निवासी है. पिता यहां बीसीसीएल में कार्यरत थे. अवकाश ग्रहण करने के बाद भी परिवार यही भूली में ही रहता है. 

मृतक इंटर पास है और परिवार वालों को जानकारी थी कि वह एनडीए की पढ़ाई पूरी करके पुणे में कहीं ट्रेनिंग कर रहा है. लेकिन वह इधर ही रह रहा था. हाल के दिनों में उसकी संगत गलत लोगों के साथ हो गयी थी. वैसे जानकारी के अनुसार उसका कोई अपराधिक इतिहास नहीं रहा है. वह एक भाई और एक बहन हैं.  बहन एवं भाइयों ने फोटो देखकर पुलिस टीम को सत्यापित किया कि उसी का भाई है. पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकता है कि परिवार वाले लाश लें. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.