✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: देवघर में अज्ञात अधजली शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर बिंदु पर कर रही है जांच

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:57:55 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के ढ़ीबी जोरिया के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई है. शव शंकरपुर और गिधैया गांव के बीच ढ़ीबी जोरिया पुल के समीप स्थित कब्रिस्तान के बगल में मिला है.अहले सुबह स्थानीय ग्रामीण जब शव को देखा तो इसकी सूचना देवीपुर थाना की पुलिस को दी।सदर एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में देवीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. सदर एसडीपीओ ने बताया कि शव की शिनाख्त नही हो पाई है और प्रथम दृष्टि देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि अन्य जगह इसकी हत्या कर यहां रखा गया होगा. फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त सहित हर बिंदु पर सघन जांच शुरू कर दी.अधजला शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते देखते घटनास्थल के समीप बड़ी संख्या में स्थानीयों का जुटान शुरू हो गया.

रिपोर्ट-ऋतुराज सिन्हा

Tags:breaking newsdeoghar newsdeoghar crime newsburnt bodyLohari bridge

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.