✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING:झरिया के इस सैकड़ो साल पुरानी मंदिर में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:10:31 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के झरिया में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड के पास स्थित सैकड़ों साल पुरानी मां मंगल चंडी मंदिर में सुबह लग गई.जिसके बाद वहाँ अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया.मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर के बगल में पूजा समिति का एक कार्यालय है, जहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे थे. बताया जा रहा है कि वहीं से लगी आग वेंटिलेटर के माध्यम से मंदिर तक पहुंच गई.

इस तरह लोगों को हादसे के बारे में पता चला

स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तो शोर मचाया और तुरंत पुलिस तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी.झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी. हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया था.

लाखों का नुकसान

आग से मंदिर परिसर में स्थित बजरंगबली और भगवान शिव के मंदिरों को काफी नुकसान पहुंचा है.टाइल्स, बिजली की वायरिंग, पंखे, बल्ब और मूर्तियां भी आग की चपेट में आ गईं है.पुजारी ने बताया कि इस हादसे में लगभग दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है.वहीं, बगल के दुर्गा भवन रूम में रखे डेकोरेटर के तिरपाल, बांस और कपड़े जैसे सामान भी जलकर खाक हो गए। नुकसान का सटीक आकलन फिलहाल नहीं हो सका है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad news todaydhanbad today newsdhanbad crime news todaydhanbad firing news todaydhanbad newsdhanbad news updatedhanbad raid newsbccl dhanbad newsdhanbad news livejharkhand news todaydhanbad news updatesdhanbad news hindidhanbad latest newslatest news dhanbadbihar news todaydhanbad news in hindidhanbad today updatedhanbad rain newstoday newsdhanbad festival newsdhanbad accident newsdhanbad crime newscrime news dhanbaddhanbad viral newsdhanbad accident todayTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.