टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी का मच गई जब जंक्शन रेस्तरां में आग लग गई.ये आग शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे लगी. जिसके बाद पूरे इलाके में हल्ला मच गया.आपको बताएं कि जंक्शन रेस्टोरेंट साकची गुरुद्वारा के सामने स्थित है.
रसोई का सामान जलकर खाक
बताया जा रहा है कि आग पहले किचेन के गैस चूल्हे के पास लगी, जहां से धुआं निकल रहा था जैसे ही कर्मचारियों ने इसे देखा तत्परता दिखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी.सुचना मिलते ही अग्नि शामक दल की कई गड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काफी मसक्कत के बाद काबू पाया गया. हलांकी आग से रेस्टोरेंट के किचन में रखे कई सामान जलकर खाक हो गए है.गनीमत रही कि कोई इस अगलगी में हताहत नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसी लगी.
