☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: रांची में हाई स्पीड कार ने कई लोगों को रौंदा, मौके पर एक महिला की मौत

Breaking: रांची में हाई स्पीड कार ने कई लोगों को रौंदा, मौके पर एक महिला की मौत

रांची - बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना हुई.  जिसमें एक महिला की मौत हो गई.हाई स्पीड कार ने कई लोगों को रौंद दिया. इसमें एक महिला की मौत हो गई और दो-तीन लोग घायल हैं. सुबह-सुबह यह घटना घटी है. कार चालक मौके से फरार हो गया है. 

जानिए विस्तार से यह पूरा मामला

रिंकू देवी नामक एक महिला अपने बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए जा रही थी.पंडरा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठीक पंडरा बाज़ार समिति के द्वार पर तेज रफ्तार कार ने महिला को ठोकर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह कर पिस्का मोड से मांडर की ओर जा रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह कार बहुत तेज रफ्तार से मांडर की ओर जा रही थी. इस कार्य ने किसका मोड़ से घटनास्थल के बीच कई लोगों को ठोकर मारी जिससे दो-तीन लोग घायल हो गए हैं.बताया गया है कि कार चालक नशे की हालत में था.जब उसने महिला को ठोकर मारी तब उसकी गाड़ी रुक गई.उसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया और तोड़फोड़ भी की.पुलिस पहुंच गई. कार के मालिक की पहचान की जा रही है. रिंकू देवी नामक महिला बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी उसी दौरान सड़क पार करते हुए यह हादसा हुआ.

Published at:31 Jul 2024 11:34 AM (IST)
Tags:Jharkhand newsRanchi newsRoad accidentRoad accident in ranchiRanchi policeDeath in road accident
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.