✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: रांची GPO में पैसे जमा करने आए एजेंट से डेढ़ लाख की लूट, दिनदहाड़े चोरी से मचा हड़कंप

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 20, 2026, 1:01:30 PM

रांची (RANCHI) : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र से आज चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) में कलेक्शन का पैसा जमा करने पहुंचे एक एजेंट को निशाना बनाया गया. बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने एजेंट के बैग को फाड़ दिया और उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए. घटना के बाद एजेंट ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी को किस तरह अंजाम दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है, वहीं इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं.

Tags:ranchi breaking newsranchi GPOdaylight robberyA daylight robbery in Ranchicapital citythieves snatched a bag containing Rs 1.5 lakhranchi crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.