☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : हथियार और कार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

BREAKING :  हथियार और कार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

चाईबासा ( CHAIBASA) -  नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील के बौटम मील से कन्वेयर बेल्ट की लूट एंव अन्य बडी़ घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधियों को एक रिवाल्वर एंव 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर नोवामुंडी थाना पुलिस ने जेल भेज दिया. गिरफ्तार अपराधियों में ओडिशा के चम्पुआ निवासी शेख हुसैन उर्फ हुसैन अहमद, सेफुल्ला उर्फ दौलत, शाकिब हसन एंव फैज अहमद उर्फ छोटू शामिल हैं. चारों अपराधी आई -20 कार (ओडी09यू-9880) से आये थे. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.
   

रेलवे फाटक से पुलिस ने दबोचा अपराधियों को

 नोवामुंडी थाना में थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने बताया कि 18 जुलाई की रात्रि लगभग 11 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली की लखनसाई रेलवे फाटक के पास हथियार से लैश कुछ अपराधी बडी़ घटना को अंजाम देने की कोशिश में हैं. इस सूचना की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारी को देने के बाद मेरे नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अपराधियों की घेराबदी की गई. पुलिस को देख अपराधी कार से भागने लगें, लेकिन जवानों की मदद से सभी को पकड़ लिया गया.  चारों अपराधी टाटा स्टील की उक्त मिल में कन्वेयर बेल्ट की लूट व अन्य घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. इस अभियान में हमारे अलावे महिला थाना प्रभारी आनंद तिग्गा, पुअनि सुबिन्द्र राम, हवलदार कृष्णा सिंह, सिपाही धर्मेन्द्र पासवान, फुलचंद महतो, बसंत कुमार मुंडा आदि शामिल थे.

रिपोर्ट - संदीप गुप्ता, गुवा, चाईबासा.

Published at: 19 Jul 2022 02:21 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.