✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: कडरू तालाब में डूबा 14 साल का बच्चा, आक्रोशितों ने हज हाउस के पास सड़क जाम की

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:15:14 PM

रांची (RANCHI) : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हज हाउस के पास तालाब में दोपहर लगभग 12 बजे एक 14 वर्षीय बच्चा डूब गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ हज हाउस के पास सड़क जाम कर दिया. परिजनों का कहना है कि मदद के लिए कई बार प्रशासन को कॉल किया गया, लेकिन प्रशासन की तरफ से उन्हें मदद नहीं मिली. अगर प्रशासन समय पर मदद करता तो बालक को डूबने से बचाया जा सकता था.

घटना को लेकर बताया जा रहा कि 14 वर्षीय इरशाद नहाने के लिए तालाब में गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया जिसके कारण वह डूब गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इरशाद को बचाने का प्रयास किया लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने परिजनों के साथ हज हाउस के पास सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण स्कूली बसें जहां-तहां फंस गईं. मौके पर अरगोड़ा पुलिस पहुंचकर स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया.

 

Tags:ranchi newsranchijharkhand newsbreaking newshindi newstop newslatest newsranchi latest newsbihar jharkhand newsjharkhand news liveranchi protest newsjharkhand news todaybihar newsnewsjharkhand latest newsnews todayranchi jharkhand newsranchi jharkhand14 year old boyKadru pondangry people blocked the roadHaj House

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.