✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची से बड़ी खबर: बच्चों से भरी स्कूल बस का ब्रेक फेल! हरमू रोड पर कई गाड़ियों को मारी टक्कर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 6:25:42 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के हरमु नदी के पास एक स्कूल बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया. अनियंत्रित बस ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. बस में उस समय दर्जनों बच्चे सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी बच्चे सुरक्षित हैं. घटना की सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं जिन लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं, उन्होंने मौके पर हंगामा भी किया.

बस चालक बीजदेव मुंडा ने बताया कि वह ट्रैफिक में खड़ा था और बच्चों को छोड़ने के लिए जा रहा था. तभी अचानक बस का ब्रेक काम करना बंद कर गया. उसने बस को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका. इसके चलते बस ने आगे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बस की तकनीकी खराबी की भी जांच की जाएगी.

इस घटना ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अभिभावकों में भी इस घटना के बाद चिंता बढ़ गई है और वे प्रशासन से स्कूल वाहनों की सख्त जांच की मांग कर रहे हैं.

Tags:ranchiranchi accidentBrakes Fail on School Busaccident newsmajor accidentnews updatelatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.