✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रेमिका ने किया शादी से इनकार तो हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, फिर हुआ कुछ ऐसा की मच गई चीख-पुकार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 11:51:28 AM

गुमला(GUMLA): जिले से बुधवार सुबह एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. भरनो थाना क्षेत्र के चेटो परसा गांव में एक 16 वर्षीय किशोर हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गया और देखते ही देखते टॉवर के सबसे ऊंचे हिस्से पर पहुंचकर फांसी लगा ली. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.

मृतक की पहचान चेटो परसा गांव निवासी जट्टू उरांव के पुत्र बिरसा उरांव के रूप में हुई है. आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे टॉवर पर चढ़ते देखा तो तुरंत उसे रोकने और नीचे उतारने की कोशिश की. कई ग्रामीणों ने आवाज लगाई और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था.

किशोर कुछ ही मिनटों में टॉवर के सबसे ऊंचे हिस्से तक पहुंच गया और वहीं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. चर्चा है कि किशोर अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की मना कर रही थी. जिसके बाद काफी तनाव में रहने लगा था. बताया जा रहा है कि प्रेमिका का घर भी घटनास्थल के आसपास ही है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की छानबीन कर रही है.

 

Tags:GumlaGumla Teen SuicideHigh Tension Tower SuicideGumla News TodayJharkhand Breaking NewsBirsa Oraon Suicide CaseGumla Tragic IncidentJharkhand Crime NewsGumla Viral NewsGumla Latest UpdateJharkhand Local News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.