✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान पहुंची देवघर, विधि-विधान से की बाबा बैद्यनाथ की पूजा

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:41:27 PM

देवघर(DEOGARH): झारखंड के अलग-अलग इलाकों में दो दिनों से घूम रही बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सारा अली खान अचानक देवघर पहुंची और बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की. डीसी विशाल सागर की देखरेख में सारा अली खान बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंची और कामना लिंग पर जलालभिषेक किया. मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त और वैदिक पंडितों ने सारा अली खान से विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करवाई. सारा अली खान के साथ उनके परिवार की कुछ महिलाएं भी थी.  

चेहरे पर मास्क लगाकर मंदिर पहुंची सारा अली

बाबा मंदिर में मास्क लगाकर रविवार 2 फरवरी को पहुंची सारा अली खान को पहले तो उनके फैंस पहचान नहीं पाएं. लेकिन पूजा अर्चना के दौरान जैसे ही सारा अली खान ने चेहरे से मास्क हटाया तो फैंस उन्हें देखकर गदगद हो गए. पूजा अर्चना के बाद से ही फैंस उनके साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे. लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. इस कारण से फैंस को निराशा हाथ लगी. उल्लेखनीय है कि सारा अली खान एक दिन पूर्व खूंटी के एक ढाबे में लंच करते भी देखी गई थी.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटदेवघरदेवघर न्यूजबाबा धामबाबा बैद्यनाथद्वादश ज्योतिर्लिंगकामना लिंगबॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खानएक्ट्रेस सारा अली खान ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजाअभिनेत्री सारा अली खान अपकमिंग फिल्मJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateDeogharDeoghar NewsBaba DhamBaba BaidyanathDwadash JyotirlingaKamna LingBollywood actress Sara Ali KhanActress Sara Ali Khan worshiped Baba BaidyanathActress Sara Ali Khan upcoming film

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.