✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो के प्रवासी मजदूर की चेन्नई में मौत, काम करने के दौरान हुआ हादसा, जानिए पूरी खबर  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:08:09 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-बोकारो के एक प्रवासी मजदूर की मौत चेन्नई में काम करने के दौरान हो गयी. चास प्रखंड के अतर्गत सरदाहा पंचायत के पदुडीह गांव के 48 साल के सरकार मोदी चेन्नई के बिजयबाड़ा में काम करते थे. रविवार को काम के दौरान ही हादसे में उनकी अचानाक मौत हो गयी. घटना के बाद बुधवार को उनका शव पहुंचा. घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल था .  

घर में पसरा मातम

सरकार मोदी की पत्नी सिंधु मोदी बार-बार बेहोश हो रही थी. जहां उसकी हालत काफी खराब हो गयी थी. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं  15 साल की बेटी आशा कुमारी और 12 साल के बेटे श्विनी कुमार मोदी का भी रो-रोकर बुरा हाल था. बताया जा रहा है कि सरकार मोदी आसपास के परिचित लोगों के साथ रोजगार के लिए चार महीने पहले चेन्नई गया था . वह एलएंडटी कंपनी में काम करता था . इसके बाद उसे कंपनी की ओर से ही विजयबाड़ा भेजा गया. काम करने के दौरान ही सरकार मोदी दुर्घटनाग्रस्त हो गए. और इलाज के दौरान उसकी मौत रविवार को हो गई. परिजनों के लिए पत्नी को विधवा पेंशन, पीएम आवास औऱ दोनों बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार से गुजारिश की गई है . ताकि परिवार आगे की जिंदगी जी सके .

 

Tags:Bokaro's migrant laborer diedaccident happened while workingBokaro migrant laborerjharkhand labour

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.