✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: छठ घाट की साफ सफाई के दौरान युवक की मौत, गांव में मातम  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:22:45 PM

बोकारो(BOKARO): बोकारो में छठ पर्व से पहले एक हादसा हो गया. जिले के गोमियां प्रखंड अंतर्गत हजारी पंचायत के खुदगड्ढा गांव में छठ पूजा को देखते हुए जेसीवी मशीन से तालाब की सफाई की जा रही थी. इस दौरान जेसीवी मशीन के बकेट की चपेट में आने से वहां खड़े एक युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई. घटनास्थल पर मौजूद संस्था के लोग आनन फानन में उसे गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,लेकिन इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना की खबर सुनकर आसपास के दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंच गए. 

यह है पूरा मामला 

घटना के संबंध में बताया गया कि बोकारो के एक संस्था के द्वारा खुदगड्ढा ग्राम स्थित एक तालाब की सफाई जेसीवी मशीन से कराई जा रही थी. तालाब सफाई कराने के क्रम में एक युवती जेसीवी मशीन में ऑपरेटर के बगल में बैठ गई,इस दौरान संभवतः मशीन के बकेट लिवर ऑपरेट हो गया जिससे जेसीवी मशीन का बकेट अनियंत्रित होकर घूम गया. बकेट के अचानक घूम जाने के कारण बगल में खड़े युवक अजय कुमार प्रजापति (35 वर्षीय) उसके चपेट में आ गया. बताया गया कि बकेट से चोट लगने के कारण वह वहीं पर गिर गया. वहां मौजूद संस्था के लोग एवं ग्रामीणों ने उसे कार में लेकर गोमियां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही गोमियां थाना पुलिस अपने दलबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए अत्यंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की बात कही. 

 रिपोर्ट: संजय कुमार 

Tags:jharkhand newsbokaro newschhath ghat safaiYouth dies while cleaning Chhath GhatChhath GhatChhath festival 2023

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.