✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: जब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने नहीं दिया ध्यान तो ग्रामीणों ने खुद बना डाला बांस की पुलिया, आखिर ग्रामीण कब तक झेलेंगे सरकार की उदासीनता

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:51:24 AM

बोकारो (BOKARO):  बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड क्षेत्र के कुन्दा पंचायत स्थित चोरालूटवा गांव है, जहां दर्जनों आदिवासी निवास करते हैं. गांव तक जाने के लिए कच्ची सड़क बनी हुई है. इसी सड़क पर पहाड़ों से निकलकर बहने वाली बानासोढा नाला गुजरा हुआ है. आवागमन में सुविधा को लेकर ग्रामीणों ने इस नाले पर बड़े ही मशक्कत से छोटी सी पुलिया का निर्माण किया था. लेकिन इन दिनों लगातार हो रहे बारिश के कारण वो पुलिया बह गया. पुलिया के बह जाने से ग्रामीणों एवं खासकर स्कूली बच्चों को आवागमन करने में परेशानी होने लगी. प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन से थककर ग्रामीणों ने इस नाले पर तत्काल बांस का पुलिया तैयार कर दिया. अब ग्रामीण इसी बांस के पुलिया से आवागमन कर रहे हैं.

क्या कहते हैं ग्रामीण

इस संबंध में पंचायत के शैलेश महतो, बिहारी महतो, सोनाराम मरांडी, महालाल टुडू,बिरसा डोरे, जेठू सोरेन आदि ने बताया कि खखंडा गांव के दुधमटिया से मुरपा चोरालूटवा तक जाने के लिए कच्ची सड़क बनी हुई है. जिसका निर्माण भी ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया है. इसी सड़क के बीच में पहाड़ों से निकलकर बानासोढा नाला गुजरा हुआ है.  ग्रामीणों ने पक्की सड़क और पुलिया निर्माण कराने को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, परन्तु आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ न मिला. बताया कि थक हारकर ग्रामीणों ने स्वयं में चंदा इकट्ठा करते हुए श्रमदान कर कच्ची सड़क और कलवर्ट का निर्माण कर दिया.अब लगातार हो रहे बारिश के कारण यह पुलिया भी बह गया. फिर ग्रामीणों ने तत्काल बांस का पुलिया बनाकर इससे आवागमन कर रहे हैं.

क्या कहते हैं मुखिया

इस संबंध में कुंदा पंचायत के मुखिया अंकेश्वर महतो ने कहा कि दुधमटिया गांव से चोरालूटवा तक जाने के लिए रैयतों के सहमति से ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर कच्ची सड़क का निर्माण किया है. सड़क की पक्कीकरण और पुलिया निर्माण कार्य के लिए प्रखंड मुख्यालय में आवेदन दिया गया है. बीते दिनों झुमरा एक्शन प्लान के तहत हुए बैठक में भी इस बात को रखा गया था. लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ न मिला. उन्होंने कहा कि आखिर ग्रामीण कब तक, सरकार और प्रशासन के उदासीनता को झेलते रहेंगे.

बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट

Tags:Jharkhand newsBokaro newsग्रामीणों ने बनाई सड़कझारखंड सरकारBokaro dc

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.