✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बोकारो, बाइक सवार अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक घायल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:18:50 AM

बोकारो (BOKARO) : स्टील सिटी बोकारो में मानों अपराधियों, दबंगो औऱ बदमाशों का राज चल रहा है. यहां के फिजा में गोली बारी औऱ बारूद की गंध आम सी बात हो गई है. एक बार फिर इसकी बानगी बोकारो के सेक्टर 4 औऱ 9 के बीच देखने को मिली है. जहां शनिवार की सुबह बड़े खटाल के पास गोलियों की गूंज से इलाका दहल गया. यहां का आम आवाम दहशत के आगोश में मानों जिने को मजबूर हो. जहां चुप्पी औऱ खामोशी ने बसेरा ले लिया है. इस घटना के बाद तो पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है.

अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज

आपकों बता दें कि शनिवार की सुबह बाइक सवार दो अपराधी सेक्टर 4 से सेक्टर 9 जाने वाले रास्ते में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिए. जिसमें बुलेट सवार शंकर रवानी को दो गोली लगी है. जिससे व गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल उसे बोकारो के जनरल अस्लताल में भर्ती कराया गाया है.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घायल शंकर रवानी कई बार अपराध की घटना को अंजाम दे चुका है और पूर्व में जेल भी जा चुका है. पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि पूराने विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस शंकर के विरोधियों की सूची बनाकर छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़े 

जमशेदपुर: पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandtoday jharkhand newslatest newsjharkhand aaj ka newsjharkhand today newsjharkhand bihar newsjharkhand breaking newsranchi newsjharkhandhindi newsbihar newstop newsbreaking newsjharkhand ka newsjharkhand news livejharkhand samacharjharkhand latest newsjharkhand bokaro newsbokaro crime newsbokaro breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.