✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: बाल सुधार गृह से दो बाल कैदी फरार, लापरवाही के लिए कौन जिम्मेवार?

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:18:27 AM

बोकारो (BOKARO): बोकारो जिले के चास स्थित बाल सुधार गृह से दो बाल कैदी फरार हो गए हैं. दोनों बाल कैदियों ने कर्मियों और सुरक्षा गार्डों के लापरवाही का फायदा उठाते हुए टेबल लगाकर सुधार गृह के दीवार को तड़प कर बाहर आ गए और फरार हो गए.

इस संबंध में बाल सुधार गृह के शारीरिक अनुवेसक बालमुकुंद प्रजापति ने बताया कि बोकारो के चास स्थित बाल सुधार गृह में मात्र दो ही बाल कैदी थे, जो शुक्रवार को दुग्दा थाना से इन्हें यहां भेजा गया था. दोनों बाल कैदी इचाक थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि घटना शाम के वक्त हुई है, क्योंकि इससे पूर्व एक भी बाल कैदी सुधार गृह में नहीं थे जिस कारण सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड और सुधार गृह में तैनात कर्मी थोड़े से रिलैक्स मूड में थे. जिसका फायदा इन बाल कैदियों ने उठाया है.

थाना में मामला दर्ज

इस संबंध में पिंडराजोरा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. मामले की जांच भी की जा रही है. लापरवाह सुरक्षा कार्ड एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है. वहीं बताते चलें कि इस बाल सुधार गृह में 8 कर्मी और 5 सुरक्षा गार्ड तैनात है. जिनके जिम्मे में यह बाल सुधार गृह है. बावजूद इसके 2 बाल कैदियों को संभाल कर नहीं रख पाना कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

रिपोर्ट:संजय कुमार

Tags:JharkhandBokaroबाल सुरक्षा गृहTwo child prisoners absconded from the juvenile home

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.