धनबाद(DHANBAD): मंगलवार को बोकारो में सुबह-सुबह एनआईए की टीम ने दबिश दी. कुल 4 जगहों पर छापेमारी चलने की सूचना मिली है. सभी छापेमारी बोकारो थर्मल स्थित डी बीसी आवासीय कॉलोनी में की जा रही है. रांची एनआईए की टीम यह छापेमारी कर रही है. मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव बच्चा सिंह सहित अन्य के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े मामले को लेकर टीम बोकारो पहुंची है.
बच्चा सिंह के साथ-साथ अन्य जगह भी हो रही छापेमारी
सूत्रों के अनुसार बोकारो पहुंची जांच एजेंसी ने बच्चा सिंह के साथ-साथ जिनके आवासों पर छापेमारी कर रही है , उनमें नागेश्वर महतो, संजय तुरी के आवास शामिल है. मजदूर संगठन समिति पर 2008 में प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन पिछले साल कोर्ट में यह प्रतिबंध हटा लिया था. लेकिन टीम को जानकारी मिल रही थी कि इस संगठन के तार भाकपा माओवादी से जुड़ रहे हैं और संभवत इसी की पड़ताल में आज यह छापेमारी की गई है.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो
