✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो:  14 लाख रुपये सहित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम मशीन ले उड़े चोर, जानें कैसे प्लानिंग के तहत दिया घटना को अंजाम  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:39:35 PM

बोकारो(BOKARO): बोकारो में चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब बैंक का एटीएम भी सुरक्षित नहीं है. जहां सोमवार के दिन बोकारो-पेटरबार मुख्य सड़क स्थित बहादुरपुर के पास बैंक आफ इंडिया के कमलापुर शाखा के बाहर लगे एटीएम मशीन को चोर उखाड़ कर ले गये. पुलिस की माने तो एटीएम में लगभग 14 लाख रुपए थे. घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस घटना को अंजाम दिया है. सीसीटीवी में अपराधियों की तस्वीर कैद ना हो, इसके लिए उन्होंने सबसे पहले बिजली के कनेक्शन को काट दिया. जब पूरी तरह से सीसीटीवी ने काम करना बंद कर दिया, तब चोर एटीएम को उखाड़ कर ले  गए.

14 लाख रुपये सहित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम मशीन ले उड़े चोर

वहीं बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा के पास रहने वाले मोहम्मद साजिद ने बताया कि वो रोजाना रात को बाहर खड़ी अपनी गाड़ी को देखने के लिए उठते है, रात के लगभग साढ़े तीन से 4 बजे के बीच जब वो उठे, तो देखा कि तीन नकाबपोश एक ट्राली में कुछ ले जा रहे है. उसके बाद उन्होने फोनकर बैंक मैनेजर को इसकी सूचना दी. बैंक मैनेजर जब मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एटीएम से पूरी मशीन ही गायब है. वहीं इसकी खबर कसमार थाना पुलिस को दी गई.

जानें कैसे प्लानिंग के तहत दिया घटना को अंजाम

थाना प्रभारी उज्जवल पांडे ने बताया कि घटना के बाद अगल-बगल के सीसीटीवी को भी खंगालने का काम किया जा रहा है, क्योंकि बैंक का सीसीटीवी पूरी तरह से बंद था. उन्होंने बताया कि बैंक के मैनेजर के मुताबिक एटीएम में लगभग 14 लख रुपए थे. कई बार बैंक को गार्ड रखने के लिए पत्राचार किया गया था, लेकिन एजेंसी की ओर से गार्ड की तैनाती नहीं की गई.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट-संजय कुमार

Tags:Bokaro: Thieves took away Bank of India's ATM machine with Rs 14 lakhknow how the incident was carried out as per planning.BokaroBank of India's ATM machine14 lakhcarried out as per planninghieves took away Bank of India's ATM machine

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.