✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो रेंज के डीआईजी पहुंचे धनबाद, कुख्यात प्रिंस खान गिरोह पर कड़ा प्रहार का दिया निर्देश

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 9, 2026, 5:47:50 PM

धनबाद(DHANBAD): बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश सोमवार को धनबाद पहुचें. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने  उनका  स्वागत किया। पुलिस मुख्यालय पहुंचने के बाद डीआईजी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की. 

समीक्षा बैठक में एसएसपी  प्रभात कुमार के अलावा ग्रामीण एसपी  कपिल  चौधरी, सिटी एसपी  ऋतविक श्रीवास्तव, मुख्यालय डीएसपी सहित जिले के कई अन्य डीएसपी मौजूद रहे.  

बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण की रणनीति, लंबित मामलों की प्रगति और पुलिस की कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान डीआईजी  रविवार को सरायढेला थाना क्षेत्र में कुख्यात प्रिंस  खान गिरोह के सदस्यों के साथ हुई मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी ली.  उन्होंने मुठभेड़ की पूरी घटना, पुलिस कार्रवाई और फरार अपराधियों के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की.  डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गिरोह के फरार सदस्यों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा जिले में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए.  

उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से ही आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा। इसके साथ ही बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर भी विशेष चर्चा की गई.  डीआईजी  ने निर्देश दिया कि आने वाले ईद और रामनवमी पर्व को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए.  संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, नियमित गश्ती बढ़ाई जाए तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए. 

 उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या को तुरंत रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे. बैठक में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई.  डीआईजी  ने निर्देश दिया कि बंगाल सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की चौकसी और बढ़ाई जाए.  सीमा क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाए, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. समीक्षा बैठक के अंत में डीआईजी  आनंद प्रकाश ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर संतोष जताया।  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगामी त्योहारों और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस और अधिक सतर्कता के साथ कार्य करे ताकि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे. 

उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम लगभग 4:00 बजे वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गो  के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी.  इस मुठभेड़ में प्रिंस खान का गुर्गा  सुधीश  झा पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया था.  सरायढेला  थाना के दरोगा बालमुकुंद भी इस मुठभेड़ में घायल हुए है.  गुर्गे  के दोनों पैर में गोली लगी है, जबकि दरोगा के हाथ में गोली लगने की बात बताई गई है. पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल व तीन खोखे बरामद किए है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के दो आदमी  भुईंफोड़  शूटिंग रेंज ढांगी  पहाड़ी के पास लेवी का पैसा लेने के लिए पहुंचने वाले हैं.  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं।  इसके बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. अपराधियों ने पुलिस दल पर बम भी फेंका, दूसरा अपराधी फरार हो गया था.  जैसी कि  जानकारी है पुलिस ने उसे भी दबोच लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadJharkhandDIGMeetingBokaro Range DIG arrives in DhanbadPrince Khanpolice encounterThe infamous Prince Khan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.