✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: पुलिस की मुस्तैदी, हत्या के आरोपी को तीन दिनों के अंदर ही किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:44:44 AM

बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले में पुलिस की मुस्तैदी एक बार फिर से देखने को मिला है.  मामला चन्द्रपुरा थानाक्षेत्र का है, जहां पुलिस ने तीन दिनों के अंदर ही एक महिला की हत्या के आरोपी को पकड़कर जेल भेजने का काम किया है. इस संबंध में बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने कार्यालय तेनुघाट में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा है कि बीते एक जून को  चन्द्रपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम बंदियों में एक 50 वर्षीय महिला की हत्या उसके पड़ोसी रोहित महतो ने धारदार हथियार से कर दिया था. चन्द्रपुरा थाना में मामले पर प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात पुलिस ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित गति से अनुसंधान एवं छापेमारी अभियान चलाया, और घटना के आरोपी रोहित महतो को गिरफ्तार कर लिया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा पूछताछ करने के क्रम में आरोपी ने बताया कि उसके परिजन अक्सर बीमार रहा करते थे, इसलिए उन्हें अंदेशा था कि मृतिका (महिला) द्वारा डायन किया गया है. इस कारण गैंता से मारकर महिला की हत्या कर दिया गया. उन्होंने बताया कि चन्द्रपुरा थानाप्रभारी अमन कुमार सिंह, पुअनि महावीर उरांव,सअनि माधो टुडू एवं सअनि अजमत हुसैन का इस घटना के अनुसंधान में काफी सराहनीय प्रयास रहा है.

बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट

Tags:Jharkhand newsBokaro newsBokaro policeMurder in bokaro

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.