✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Bokaro News: BSL के अधिकारियों में प्रशासन के खिलाफ़ आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी, पढ़ें वजह 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:08:49 PM

बोकारो(BOKARO): बोकारो स्टील प्लांट के एक वरीय अधिकारी को जिला प्रशासन की मौजूदगी में 15 घंटे तक उसके परिवार सहित उसके ही घर में एक विस्थापित संगठन द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से बंधक बनाए जाने को लेकर BSL के अधिकारी गुस्से में हैं.आज अधिकारियों के संघ ने स्पष्ट कहा कि अगर अराजक ढंग से हमें और हमारे परिवार को भयाक्रांत किया जायेगा तो हम चुप नहीं रहेंगे. प्रतिकार में जनतांत्रिक तरीके से बोकारो से लेकर रांची और दिल्ली तक अपना विरोध दर्ज करेंगे. जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी उतरेंगे.

पढें बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने क्या कहा

बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 29 अगस्त की सुबह 4 बजे से बोकारो विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा हमारे एसोसिएशन के सदस्य और प्लांट के अधिशासी निदेशक ( ED ) राजन प्रसाद को उनके घर में ही परिवार सहित शाम 7 बजे तक बंधक बना कर रखा गया. जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस बल मूक दर्शक बना रहा. हम लोग किसी भी आंदोलन के खिलाफ नहीं हैं लेकिन आपका आंदोलन अलोकतांत्रिक कैसे हो सकता है और वह भी प्रशासन की मौजूदगी में.आपकी जो मांग है वह प्लांट प्रबंधन से है तो आप आंदोलन प्लांट प्रबंधन के कार्यालय या जो आंदोलन के लिए तय जगह है, वहां करें. किसी का घर और परिवार को बंधक बनाना या घेराव करना कैसे जायज है ?

भय के वातावरण में प्लांट का सुचारू उत्पादन जारी रहना संभव नहीं-अजय पाण्डेय

एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी अजय पाण्डेय ने कहा कि भय के वातावरण में प्लांट का सुचारू उत्पादन जारी रहना संभव नहीं है. हमारा एसोसिएशन यह मांग करता है कि प्रशासन ऐसे अराजक आंदोलन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे. कल जो हुआ है उसके खिलाफ हम सब हर उचित फोरम पर अपना विरोध दर्ज करेंगे. जरूरत पड़ने पर हम सब सड़क पर भी उतरेंगे.जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि आगे से ऐसी घटना नहीं हो.

रिपोर्ट-संजीव कुमार

Tags:BSL employeesBSL bokaroTrending newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayBokaroBokaro newsBokaro news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.