✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Bokaro News:कुख्यात शंकर रवानी हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, पढ़ें कैसे रची गई थी हत्या की साजिश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:46:35 PM

बोकारो(BOKARO):बोकारो के हरला में 18 जुलाई को जिला बदर अपराधी शंकर रवानी की शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले का बोकारो पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि इस घटना को बोकारो ऐश पोंड में वर्चस्व कायम करने को लेकर राजू दुबे ने अशोक सम्राट के साथ मिलकर बोकारो के पूर्व अपराधी अमित मुखिया और पटना के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास सिंह के साथ मिलकर 10 लाख रुपए में शंकर रवानी की हत्या कराई थी. हत्या के बाद दोनों ही अपराधी को ऐश पोंड से प्रत्येक महीने 5-5 लाख देने की बात कही गई थी. वहीं शूटरों को बोकारो लाकर अपराध की घटना को अंजाम देने वाले अशोक सम्राट को ऐश पोंड में 15 से 20 गाड़ी से ट्रांसपोर्टिंग करने की भी बात कही गई थी.

रेकी करने वाले महुआर गांव के तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में राजू दुबे अशोक सम्राट,के साथ इस घटना कांड को अंजाम दिलाने के लिए शंकर रवानी की रेकी करने वाले महुआर गांव के तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है.इस घटना को अंजाम देने के वक्त इस्तेमाल किया गया बाइक बोकारो से भागने में सूत्रों के द्वारा इस्तेमाल की गई कार और एक स्कॉर्पियो भी बरामद किया गया है, साथ ही गरफ्तार लोगों के पास से मोबाइल फोन भी ज़ब्त किया गया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी ने बताया कि घटना के दो-तीन दिन पूर्व सभी अपराधी बोकारो आए थे और सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के भारत एकता कोऑपरेटिव में मजदूर बनकर शरण लिए हुए थे.एसपी ने बताया कि शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, क्योंकि जो पटना का मोस्ट वांटेड शूटर विकास है. वह फिलहाल एक हत्याकांड के मामले को लेकर फरार है. जबकि अमित मुखिया भी वर्तमान में फरार है.जल्दी इन अपराधियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

रिपोर्ट-संजीव कुमार

Tags:Crime newsCrime in jharkhandCrime news bokaroCrime in bokaroMurder caseCriminal Shankar rawaniCriminal Shankar rawani bokaroShankar rawani murder caseMurder in bokaroBokaro policeShankar rawani murder case exposedJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayBokaroBokaro newsBokaro news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.