☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: छत पर सोए व्यक्ति की हत्या, पत्नी ने चचेरे देवर पर लगाया आरोप

बोकारो: छत पर सोए व्यक्ति की हत्या, पत्नी ने चचेरे देवर पर लगाया आरोप

बोकारो (BOKARO): बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना गांव निवासी उपेंद्र महतो उर्फ लाली महतो (45) की हत्या मकान के छत पर सोमवार की देर रात धारदार हथियार से कर दी गयी. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है.

पत्नी ने चचेरे देवर पर लगाया हत्या का आरोप

इस संबंध में मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने अपने चचेरे देवर देवशरण महतो पर हत्या का आरोप लगाते हुए. बताया कि उसका पति छत पर सोया हुआ था. सोमवार की अहले सुबह अपने पति को बुलाने जब वह छत पर जा रही थी तो तभी उसने अपने चचेरे देवर को भागते देखा. देवर को भागते देख शक होने पर उसका पीछा किया परन्तु उसे पकड़ नही सकी. पत्नी ने बताया कि आरोपी का मेरे पति के साथ दुश्मनी चल रहा था और हमेशा उसके पति को वह गाली गलौज किया करता था. घटना की रात भी गाली-गलौज कर रहा था. उसी ने मेरे पति की हत्या की है.

क्षेत्र में फैली सनसनी

बताया जाता है कि हत्या इतना शातिर दिमाग के साथ किया गया कि मृतक उपेंद्र महतो किसी तरह का आवाज नहीं कर पाया. उपेन्द्र की हत्या की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते मृतक के घर के समक्ष लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो, पेटरबार थाना प्रभारी विनय कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है. पुलिस के अनुसार मृतक के बाएं कनपटी के पास किसी धारदार हथियार से वार किया गया है. प्रथम दृष्टया देखने पर मामला हत्या का लगता है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट : संजय कुमार

Published at:06 Jun 2023 03:53 PM (IST)
Tags:BokaroMurder of a personsleeping on the terracewife accuses cousinbrother-in-law of murderpolice engagedin investigation
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.